शुक्रवार, 27 सितंबर 2013

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई राइट टू रिजेक्ट पर मुहर Supreme Court gives voters the right to reject


सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिए अहम फैसले में मतदाता को राइट टू रिजेक्ट का अधिकार देने पर अपनी मुहर लगा दी। इस फैसले के तहत अगर चुनाव में मतदाता को कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं आता तो उसे वोटिंग मशीन (ईवीएम) में नन ऑफ द एबव यानी उपरोक्त में कोई नहीं के विकल्प पर मुहर लगा सकता है।

-मुख्य न्यायाधीश पी. सतशिवम की अध्यक्षता वाली पीठ गैर सरकारी संगठन पीयूसीएल की ओर से दाखिल लोकहित याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा कि यदि एक व्यक्ति को संविधान वोट डालने का अधिकार और उसको खारिज करने का अधिकार भी उसकी अभिव्यक्ति को दर्शाता है।

दैनिक जागरण राष्ट्रीय संस्करण, शुक्रवार 27 सितंबर 2013, पेज 1


साभार दैनिक जागरण

मंगलवार, 24 सितंबर 2013

ज्ञान महाशक्ति कब बनेगा भारत? When will India Knowledge Superpower?

ज्ञान महाशक्ति कब बनेगा भारत?


सो
शल इंफ्रास्ट्रक्चर का सबसे महत्वपूर्ण अंग शिक्षा है। भारत में शिक्षा 

विदेशों से बहुत बेहतर स्थिति में नालंदा विश्वविद्यालय के जीवित रहने तक थी। भारत आर्थिक महाशक्ति बन चुका है। सैन्य महाशक्ति बनने की ओर तेजी से अग्रसर है, लेकिन भारत ज्ञान महाशक्ति कब बनेगा? इसे केंद्र सरकार नहीं बता पा रही है। बिना शिक्षा, नवीकरण, शोध और विकास के भारत कब तक और कैसे आर्थिक एवं सैन्य महाशक्ति बना रहेगा? यह आसानी से समझा जा सकता है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल की योजना भारत में 2017 तक 200 नए विश्वविद्यालय स्थापित करने की है। वे चाहते हैं कि देश में हाईस्कूल से विश्वविद्यालय जाने वाले छात्रों के मौजूदा प्रतिशत 15 को इससे बढ़ाकर 30 फीसदी पर पहुंचाया जाए। इसके लिए वृहद पैमाने पर भारत में शैक्षिक अधोसंरचना की आवश्यकता होगी। इसके लिए बड़ी धनराशि की भी आवश्यकता होगी।

गुरुवार, 19 सितंबर 2013

नरेंद्र मोदी (नमो) की ताजपोशी के मायने! Narendra Modi (namo) crowned counts!

     नरेंद्र मोदी (नमो) की ताजपोशी के मायने!

20 दिसंबर 2012 को मोदी ने गुजरात में विधान सभा चुनाव जीतने की हैट्रिक लगाई। मोदी की स्थिति पार्टी और पार्टी से बाहर देश में '32 दांतों के बीच जीभ से भी बुरी' है। इस तरह की विपरीत परिस्थितियों में मोदी ने विजय की हैट्रिक लगाई। उन्होंने भारत में पहली बार 3-डी तकनीक से एक साथ 50 जगहों पर सजीव भाषण (लाइव स्पीच) दिया। हैट्रिक विजय के बाद से ही उनके भाजपा के पीएम उम्मीदवार होने की संभावना बढ़ गई थी।


इससे लगभग 8 माह पहले सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित एसआईटी से 10 अप्रैल 2012 को गुजरात दंगों के मामले में क्लीन चिट मिल गई। क्लीन चिट मिलने के बाद संघ के मुखपत्र पाञ्चजन्य में मोदी की और कितनी अग्नि परीक्षाएं शीर्षक से छपे संपादकीय में संघ ने कहा था कि देश अब नरेंद्र मोदी को गुजरात से बाहर राष्ट्रीय भूमिका निभाते हुए देखना चाहता है। इससे पहले टाइम मैगजीन ने भी नरेंद्र मोदी पर कवर स्टोरी प्रकाशित कर मोदी का कद बढ़ाया था।

बुधवार, 11 सितंबर 2013

विक्रम संवत् से भारतीय माह और इसके अनुसार ग्रिगेरियन कैलेंडर के माह-दिन

Hindi Months
Accordance Gregorian Calendar' Months
Days
Chaitra
March - April
31
Vaisakh
April - May
30
Jyestha
May - June
31
Ashadh
June - July
30
Shravan
July - August
31
Bhadrapad
August - September
31
Ashvin
September - October
30
Karttik
October - November
31
Margashirsha
November - December
30
Pousha
December - January
31
Magh
January - February
31
Phalgun
February - March
30

सोमवार, 9 सितंबर 2013

चीनी ड्रैगन के कसते शिकंजे की अनदेखी खतरनाक The avoidance of chinese dragon vise is dangerous for India

मीडिया रिपोर्टों के हवाले से खबर है कि चीनी ड्रैगन ने फिर लद्दाख के पास भारतीय सीमा में घुसपैठ की है। ड्रैगन बार-बार भारतीय सीमा में जो अतिक्रमण कर रहा है, उसका आधार उसकी ताकत है। वह युद्ध न लड़ने पर सेना में जंग लग जाती है’ वाली अमेरिकी अवधारणा को अपनी सेना पर लागू करने का प्रयत्न कर रहा है। तिब्बत को हड़पने के बाद भी उसका अपने सभी पड़ोसी देशों यथा भारत, जापान, रूस, ताइवान, वियतनाम आदि से सीमा विवाद लगातार खबरों में बना ही रहता है।