सोमवार, 21 जुलाई 2014

बोलने वाले मनमोहन हैं शिवराज सिंह चौहान Shivraj singh chauhan is a mouthy Manmohan

बोलने वाले मनमोहन हैं शिवराज सिंह चौहान Shivraj singh chauhan is a mouthy Manmohan

कुन्दन पाण्डेय

मध्य प्रदेश के मनमोहन सिंह बन गए हैं शिवराज सिंह चौहान। नहीं; नहीं,अपने 10 साल के कार्यकाल में मौन रहने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नहीं, ये हैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। ये न केवल बोलने वाले हैं, बल्कि शब्दशूर और मंचशूर भी हैं। जिस तरह मनमोहन को नहीं पता था कि उनके मंत्री ए. राजा क्या कर रहे हैं, उसी तरह शिवराज को भी नहीं पता है कि उनके मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा क्या कर रहे थे?



मनमोहन सिंह अपने कैबिनेट की बैठकों में हमेशा शामिल रहने वाले मंत्री द्वारा किए जा रहे 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाले के बारे में महीनों तक नहीं जान पाए, उसी तरह कैबिनेट की बैठकों में शामिल रहने वाले लक्ष्मीकांत शर्मा क्या कर रहे हैं? यह शिवराज सिंह चौहान नहीं जान पाए।