उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण निर्णय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण निर्णय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 12 दिसंबर 2013

सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक रिश्तों को अपराध माना


सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक रिश्तों को अपराध माना



नई दिल्ली। पिछले चार साल से भारत में अपनी मर्जी से समलैंगिक संबंध बनाना अपराध नहीं था, लेकिन आज के बाद ऐसा नहीं होगा। अगर कोई समलैंगिक संबंध बनाता पकड़ा जाता है तो उसे उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को पलटते हुए समलैंगिक संबंधों को अपराध माना है।


जुलाई में दिल्ली हाई कोर्ट ने आईपीसी की धारा 377 में समलैंगिक संबंधों को अपराध की कैटिगरी से बाहर कर दिया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पलट दिया। विभिन्न धार्मिक संगठनों ने समलैंगिक संबंध को देश के सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए हाई कोर्ट के फैसले का विरोध किया था और वे इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चले गए थे।

शनिवार, 12 अक्टूबर 2013

राष्ट्रवाद को धर्म-जाति से न जोड़ा जाए Nationalism must not be associated with race

जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में राष्ट्रवाद को किसी धर्म-जाति से जोड़े जाने पर सख्त एतराज जताते हुए कहा है कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई राष्ट्रवाद जैसे शब्दों का प्रयोग संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है।

केंद्र व चुनाव आयोग लोगों की धार्मिक भावनाओं को अपने चुनावी मकसद के लिए भड़काने और उसे धार्मिक राष्ट्रवाद के साथ जोड़ने वाले सियासतदानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।