क्रिकेट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
क्रिकेट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 15 अक्टूबर 2013

सचिन तेंदुलकर : हिमालयन रिकॉर्ड, हिमालयन व्यक्तित्व Sachin Tendulkar: Himalayan records, Himalayan personality

सचिन तेंदुलकर : हिमालयन रिकॉर्ड, हिमालयन व्यक्तित्व



चिन का क्रिकेट में केवल कद और व्यक्तित्व ही हिमालय की तरह नहीं है, बल्कि व्यक्तित्व, शालीनता, जीवटता और जीवंतता भी हिमालय की तरह है। उनके रिकॉर्ड के बारे में शब्दों में लिखना अत्यंत दुष्कर जान पड़ता है।



दुनिया भर के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना 200वां टेस्ट मैच खेलने के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेंगे। क्रिकेट में एकमात्र महाशतक बना चुका क्रिकेट का यह भगवान क्रिकेट के भक्तों को अब मैदान पर दर्शन नहीं देगा।