अमेरिका लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अमेरिका लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 30 जनवरी 2014

अमेरिका : लोकतंत्र का सबसे बड़ा गुनहगार U.S.: Democracy's greatest criminal






अमेरिका : लोकतंत्र का सबसे बड़ा गुनहगार
U.S.: Democracy's greatest criminal








लोकतंत्र (का मस्तिष्क और हृदय); विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, प्रतिष्ठा और व्यक्ति की गरिमा से जीवंत होता है। वैश्विक लोकतंत्र के स्वयंभू दरोगा अमेरिका ने विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, प्रतिष्ठा और व्यक्ति की गरिमा का गला घोंट दिया है। आधिकारिक रिपोर्ट है कि आधी से अधिक अमेरिकी महिलाएं 18 साल की उम्र से पहले ही रेप की शिकार हो चुकी होती हैं। ऐसा अपराध करके अमेरिका, वैश्विक लोकतंत्र का सबसे बड़ा गुनहगार बन गया है।

  
 
हर दशक में उसने ये गुनाह लोकतंत्र का स्वयंभू दरोगा बनकर, लोकतंत्र के नाम पर ही किया है। 1950 के दशक में हिरोशिमा और नागासाकी में मानवता की हत्या करने के पहले से, वह यह काम किसी न किसी रूप में कर रहा है।



अमेरिका की केंद्रीय कैबिनेट की बैठक से पहले व्हाइट हाउस ने एक रिपोर्ट जारी की है, इसके अनुसार करीब 2 करोड़ 20 लाख अमेरिकी महिलाओं और 16 लाख पुरुषों को अपनी जिंदगी में बलात्कार का शिकार होना पड़ा है। इनमें आधी से अधिक अमेरिकी महिलाएं 18 साल की उम्र से पहले ही रेप की शिकार हो चुकी होती हैं। रिपोर्ट का सबसे भयानक पहलू यह है हर 5 में से एक छात्रा यौन शोषण का शिकार होती है जबकि हर 8 यौन अपराधों में से एक मामला ही दर्ज हो पाता है।

बुधवार, 28 सितंबर 2011

क्यों टूटा अमेरिका का गुरूर?

कुन्दन पाण्डेय

95 वर्षों के बाद शीर्ष वैश्विक क्रेडिट रेटिंग संस्था ‘स्टैंडर्ड एण्ड पुअर’ (एस एण्ड पी) ने अमेरिका की क्रेडिट (साख) रेटिंग ‘एएए’ से घटाकर ‘एए प्लस’ करके अमेरिकी गुरूर को तोड़ दिया। परन्तु इसका जिम्मेदार अमेरिका ही ज्यादा है, एस एण्ड पी नहीं। वैश्विक कर्ज बाजार में सोने से अधिक विश्वसनीय डॉलर पर अब निवेशकों का पहले जैसा विश्वास तो नहीं रहेगा। इससे अमेरिका को निवेश या कर्ज पाने के लिए पहले से अधिक मूल्य देना होगा। साथ ही डॉलर का मूल्य गिरने से उसकी लिवाली कम होती जाएगी। ठीक ही कहा गया है कि अहंकार सर्वनाश का मूल है।