शख्सियत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शख्सियत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 15 अक्टूबर 2013

सचिन तेंदुलकर : हिमालयन रिकॉर्ड, हिमालयन व्यक्तित्व Sachin Tendulkar: Himalayan records, Himalayan personality

सचिन तेंदुलकर : हिमालयन रिकॉर्ड, हिमालयन व्यक्तित्व



स
चिन का क्रिकेट में केवल कद और व्यक्तित्व ही हिमालय की तरह नहीं है, बल्कि व्यक्तित्व, शालीनता, जीवटता और जीवंतता भी हिमालय की तरह है। उनके रिकॉर्ड के बारे में शब्दों में लिखना अत्यंत दुष्कर जान पड़ता है।



दुनिया भर के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना 200वां टेस्ट मैच खेलने के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेंगे। क्रिकेट में एकमात्र महाशतक बना चुका क्रिकेट का यह भगवान क्रिकेट के भक्तों को अब मैदान पर दर्शन नहीं देगा।

बुधवार, 1 फ़रवरी 2012

मोदी: विकास और हिंदुत्व का पोस्टर बॉय





गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने द्वारा किए गए विकास को असंख्य बार साबित किया है। ताज्जुब की बात यह है कि अब महबूबा मुफ्ती, अमरिंदर सिंह, गुजरात कांग्रेस और सबसे खुलकर शीला दीक्षित भी मुहर लगा रही हैं। मोदी की सियासत गलत हो सकती है, लेकिन यह भी याद रखें कि उनपर लगाए गए दंगों के आरोप अभी तक किसी अदालत में साबित नहीं हुए हैं।



नरेंद्र मोदी की स्थिति देश में '32 दांतों के बीच जीभ से भी बुरी' है। इसके बावजूद मोदी जब तक गुजरात में पूर्ण बहुमत से सरकार में रहेंगे, अदालत और कानून के अलावा बहुत मुश्किल है उनका बाल बांका करना। मोदी का ध्यान आते ही मुझे इस्राइल जैसे देश का सहसा स्मरण हो जाता है। इस्राइल की भी स्थिति चारों तरफ दुश्मनों से घिरे होने के कारण 32 दांतों के बीच जीभ जैसी है। फिर भी वह अरब जगत से युद्ध जीतकर सुरक्षित है।