लोहिया ने कभी इंदिरा गांधी को ‘गूंगी गुड़िया’ कहा था। कवि हृदय पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने 1971 युद्ध-विजय से हर्षित संसद में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को ‘दुर्गा का अवतार’ कहा। लेकिन उसी दुर्गा के ‘राहु की वक्र-दृष्टि से प्रताड़ित युवराज राहुल गांधी’ को यूपी ने भी ‘बेघर’ कर दिया। इससे पहले बिहार, इस युवराज को ‘ससम्मान इकाई अंक’ देकर ‘बेघर’ कर चुका है।रविवार, 1 अप्रैल 2012
दुर्गा के युवराज यूपी से भी ‘बेघर’
लोहिया ने कभी इंदिरा गांधी को ‘गूंगी गुड़िया’ कहा था। कवि हृदय पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने 1971 युद्ध-विजय से हर्षित संसद में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को ‘दुर्गा का अवतार’ कहा। लेकिन उसी दुर्गा के ‘राहु की वक्र-दृष्टि से प्रताड़ित युवराज राहुल गांधी’ को यूपी ने भी ‘बेघर’ कर दिया। इससे पहले बिहार, इस युवराज को ‘ससम्मान इकाई अंक’ देकर ‘बेघर’ कर चुका है।सोमवार, 27 फ़रवरी 2012
जय बोलो सुखराम राज की
देश में इस समय सुखराम राज आ गया है। चौंकिए मत! इस राज में न तो सुख है, न राम। हैं तो बस सुखराम। क्योंकि सुखराम के भक्तों की संख्या दिन दूनी, रात चौगुनी की रफ्तार से बढ़ है। सुखराम का दिल बहुत ही छोटा है, लेकिन उसमें जगह अनलिमिटेड है। वह अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते। वह भारत के ऐसे जीनियस (जाज्वल्यमान नक्षत्र) हैं जिनके पास ‘सुख और राम’, दोनों का न फिनिश होने वाला ‘कुबेर का खजाना’ है।बुधवार, 1 फ़रवरी 2012
मोदी: विकास और हिंदुत्व का पोस्टर बॉय

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र
मोदी ने अपने द्वारा किए गए विकास को असंख्य बार साबित किया है। ताज्जुब
की बात यह है कि अब महबूबा मुफ्ती, अमरिंदर सिंह, गुजरात कांग्रेस और सबसे
खुलकर शीला दीक्षित भी मुहर लगा रही हैं। मोदी की सियासत गलत हो सकती है,
लेकिन यह भी याद रखें कि उनपर लगाए गए दंगों के आरोप अभी तक किसी अदालत में
साबित नहीं हुए हैं।
नरेंद्र मोदी की स्थिति देश में '32 दांतों के बीच जीभ से भी बुरी' है। इसके बावजूद मोदी जब तक गुजरात में पूर्ण बहुमत से सरकार में रहेंगे, अदालत और कानून के अलावा बहुत मुश्किल है उनका बाल बांका करना। मोदी का ध्यान आते ही मुझे इस्राइल जैसे देश का सहसा स्मरण हो जाता है। इस्राइल की भी स्थिति चारों तरफ दुश्मनों से घिरे होने के कारण 32 दांतों के बीच जीभ जैसी है। फिर भी वह अरब जगत से युद्ध जीतकर सुरक्षित है।
लेबल:
उच्चतम न्यायालय,
भारत India,
राजनीति,
लोकतंत्र,
शख्सियत
बुधवार, 18 जनवरी 2012
खाक में मिलने को मचलता पाक
खाक में मिलने को मचलता पाक
पाक में मेमोगेट विवाद से दिन-ब-दिन सेना, लोकतंत्र की
मुश्कें कसता जा रहा है। रक्षा सचिव लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) खालिद नईम लोदी
को सरकार से अनुमति लिए बिना मेमोगेट मामले में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल
करने पर 11 जनवरी को
पीएम गिलानी ने पद से हटा दिया था। लोदी सेना प्रमुख अशफाक परवेज कयानी के खास
हैं। 19 जनवरी को
गिलानी सुप्रीम कोर्ट में दोषी पाए जाने पर इस्तीफा दे सकते हैं।
सेना के लिए देश के पश्चिमी भाग में
मजबूत तालिबानी आतंकी गठजोड़, खराब इकॉनमी और पहले जैसे यूएस से डॉलर की खुराक न मिलने से
1958, 1969, 1977, 1999 की तरह
तख्तापलट आसान नहीं होगा।
मंगलवार, 4 अक्टूबर 2011
भू-अधिग्रहण से जीवन-स्तर में वृद्धि हो
कुन्दन पाण्डेय
भू-अधिग्रहण नीति से भूस्वामी के परिवार के जीवन-स्तर में वृद्धि अवश्य होनी चाहिए, अन्यथा वह खुशी से अधिग्रहण के लिए कभी भी तैयार नहीं होगा। सारी जमीन पर राज्य के स्वामित्व वाले एमिनेंट डोमेन के सिद्धांत से यदि भूस्वामी के जीवन-स्तर पर नकारात्मक असर पड़े तो यह राज्य के लोकहित का निर्णय कभी नहीं कहा जा सकता।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
