अमेरिका : लोकतंत्र का सबसे बड़ा गुनहगार
U.S.: Democracy's greatest criminal
U.S.: Democracy's greatest criminal
|
लोकतंत्र (का मस्तिष्क और हृदय); विचार,
अभिव्यक्ति, विश्वास, प्रतिष्ठा और व्यक्ति की गरिमा से जीवंत होता है। वैश्विक लोकतंत्र के
स्वयंभू दरोगा अमेरिका ने विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, प्रतिष्ठा
और व्यक्ति की गरिमा का गला घोंट दिया है। आधिकारिक रिपोर्ट है कि आधी से अधिक अमेरिकी महिलाएं 18 साल की उम्र से पहले
ही रेप की शिकार हो चुकी होती हैं। ऐसा अपराध करके अमेरिका, वैश्विक लोकतंत्र का सबसे बड़ा गुनहगार
बन गया है।

अमेरिका की केंद्रीय कैबिनेट की बैठक से पहले व्हाइट हाउस ने एक रिपोर्ट जारी की है, इसके अनुसार करीब 2 करोड़ 20 लाख अमेरिकी महिलाओं और 16 लाख पुरुषों को अपनी जिंदगी में बलात्कार का शिकार होना पड़ा है। इनमें आधी से अधिक अमेरिकी महिलाएं 18 साल की उम्र से पहले ही रेप की शिकार हो चुकी होती हैं। रिपोर्ट का सबसे भयानक पहलू यह है हर 5 में से एक छात्रा यौन शोषण का शिकार होती है जबकि हर 8 यौन अपराधों में से एक मामला ही दर्ज हो पाता है।